Terms & Conditions
अंतिम अद्यतन: 7 नवंबर 2026
- सेवा: SansthaSetu संस्थाओं के लेखा-जोखा का सॉफ़्टवेयर है। यह रिकॉर्ड और रिपोर्ट का साधन है; कर, कानूनी या वित्तीय सलाह नहीं देता। कर, 80G, FCRA जैसे अनुपालन की ज़िम्मेदारी संस्था और उसके CA की है।
- License: एक License एक संस्था के एक Installation के लिए है। इसे बेचा, किराये पर दिया या दूसरी संस्था के लिए नहीं चलाया जा सकता। सॉफ़्टवेयर का स्वामित्व विक्रेता के पास रहता है।
- Trial: शुरुआती 30 दिन का Trial मुफ़्त है। Trial या License की अवधि पूरी होने पर नई entry रुक जाती हैं; पुराना डेटा देखना, रिपोर्ट और बैकअप चालू रहते हैं।
- शुल्क: कीमतें वार्षिक हैं और लागू कर अलग। Plan और Add-on का ब्योरा कीमत वाले हिस्से में है।
- आपका डेटा: आपका लेखा-डेटा आपका है और आपके Google खाते में रहता है। बैकअप लेना, पासवर्ड सुरक्षित रखना और केवल अधिकृत लोगों को Login देना आपकी ज़िम्मेदारी है।
- निर्भरता: सेवा Google की सेवाओं (Sheets, Drive, Apps Script) पर चलती है और उनकी सीमाओं के अधीन है। निर्बाध चलने की गारंटी नहीं दी जा सकती।
- ज़िम्मेदारी की सीमा: विक्रेता का कुल दायित्व उस अवधि के लिए चुकाई गई राशि तक सीमित है।
- रोकना या बंद करना: शुल्क न चुकाने या दुरुपयोग पर License रोका या रद्द किया जा सकता है।
- विवाद: पहले आपसी बातचीत से हल निकाला जाएगा; न निकलने पर अजमेर के न्यायालयों का क्षेत्राधिकार होगा।
सेवा-समझौता लिखित रूप में अलग से दिया जाता है और उसी की शर्तें अंतिम मानी जाएँगी।